लू से बचाव को ले विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
लू से बचाव को ले विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ठाकुरगंज के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार को लेकर लू लगने के खतरे को देखते हुए एवं उससे बचाव व उपचार के संबंध में फोकल शिक्षकों द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया

विज्ञापन

ठाकुरगंज . मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ठाकुरगंज के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार को लेकर लू लगने के खतरे को देखते हुए एवं उससे बचाव व उपचार के संबंध में फोकल शिक्षकों द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया. मई माह के दूसरे शनिवार को प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों नामित फोकल शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भीषण गर्मी के प्रकोप के देखते हुए इस मौसम में अक्सर लू लगने का खतरा बना रहता है, जिससे बचने के उपाय व प्राथमिक उपचार के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में फोकल शिक्षिका साजेदा बेगम और प्राथमिकी विद्यालय गणेश टोला में फोकल शिक्षिका गोपा कुंडू ने बताया कि गर्मी के मौसम में जिले में गर्मी एवं लू की शुरुआत हो चुकी है. जिसके कारण जन जीवन प्रभावित हो रहा है. इससे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मटकों की व्यवस्था की जायेगी. जिससे की अध्ययनरत बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध ह��� सके. इस दौरान लू से बचने के विभिन्न प्रकार के उपायों पर चर्चा की गई. लू लगने पर आम का पन्ना और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह भी दी गयी. वहीं मॉकड्रिल और अन्य अभ्यास भी करवाए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन