सुरक्षित शनिवार पर छात्रों को आग लगने से बचाव की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षित शनिवार पर छात्रों को आग लगने से बचाव की दी गयी जानकारी

सुरक्षित शनिवार पर छात्रों को आग लगने से बचाव की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

किशनगंज. उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बेलवा काशीपुर में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन पर एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. इस अवसर पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को विद्यालय में आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा के उपायों पर प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम की संयोजिका शिक्षिका कुमारी गुड्डी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन रक्षक उपायों की जानकारी देना है ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में न केवल स्वयं को, बल्कि दूसरों को भी सुरक्षित रख सके. एसडीआरएफ की टीम ने सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ लाइव डेमो के माध्यम से यह बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराए बिना कैसे बचाव किया जाए, अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कैसे किया जाता है और प्राथमिक सहायता कैसे दी जाती है. बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से डेमो में भाग लिया और सवाल भी पूछे. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी ने एसडीआरएफ की टीम के कार्य को सराहा और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए. टीम ने भी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों द्वारा की गई इस सार्थक पहल की सराहना की और कहा कि बच्चों को बचपन से ही आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा एसडीआरएफ टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन