राज्य खाद्य आयोग का किशनगंज में जोरदार स्वागत

राज्य खाद्य आयोग का किशनगंज में जोरदार स्वागत
किशनगंज. राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद पहली बार किशनगंज पहुंचे प्रह्लाद सरकार का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. शनिवार को नप अध्यक्ष सह जदयू नेता इंद्रदेव पासवान के नेतृत्व में किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे नेताओ व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर व आतिशबाजी कर स्वागत किया. मालूम हो कि प्रहलाद सरकार लंबे समय से जेडीयू संगठन में अलग अलग पदों पर कार्य करने के बाद बीते दिनों राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष मनोनित किए गए हैं. मौके पर सरकार ने कहा कि खाद्यान्न से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी, उसपर उनकी पैनी नजर रहेगी. मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है. उसपर वो पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे. खाद्य आरोग के अध्यक्ष मनोनित होने के बाद सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सह जदयू नेता इंद्रदेव पासवान, सत्य प्रकाश, कमाल अंजुम, मनोज जैन, फैजल अहमद सहित आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










