बाढ़ पूर्व बचाव-राहत को ले एसएसबी जवानों ने किया विशेष अभ्यास
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कम्पनी ने बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों को लेकर एक विशेष अभ्यास कराया गया
विज्ञापन
दिघलबैंक.
एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कम्पनी ने बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों को लेकर एक विशेष अभ्यास कराया गया. अभ्यास स्वपन रजक उप कमान्डेंट की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमुल्डंगी में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित सिमुल्डंगी गांव के कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. मौके पर एसएसबी की टीम ने बाढ़ जैसी आपदा के समय अपनाए जाने वाले एहतियाती उपायों की जानकारी दी, साथ ही राहत बचाव कार्य में प्रयोग होने वाले उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया. अभ्यास में सी कम्पनी के कमांडर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर ए. मांगी सिंह, सब इंस्पेक्टर कैलाश दान, मुख्य आरक्षी बी. सर्यकांत, आरक्षी शमीम बाबु और आरक्षी दीपक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










