धूमधाम से काली मंदिरों में की गयी विशेष पूजा-अर्चना

धूमधाम से काली मंदिरों में की गयी विशेष पूजा-अर्चना
किशनगंज. शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर, रुईधासा कालीतला मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में बुधवार को अमावस्या पूजा का आयोजन किया गया. बूढ़ी काली मंदिर में पुजारी मलय मुखर्जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा की गई. मंदिर में आने वाले भक्त उत्साहित थे. श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पहुंचने लगे थे. मंदिर में मां काली, भगवान शिव व बजरंगबली की पूजा की गई. मां काली पूजा समिति के सचिव सुभजीत शेखर व मनोज मजूमदार ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है. अमावस्या पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है. पूजा के बाद श्रद्धालुओं में महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. पूजा में साधन दास, निखिल पाल, कल्याण बोस, मनोज मजूमदार आदि श्रद्धालु मौजूद थे. रुईधासा कालितला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती ने मां काली की पूजा अर्चना की. इसके अलावे डुमरिया व रोलबाग में अमावस्या पूजा की गई. डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती ने मां काली की पूजा की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










