आदिवासी नेता सत्यवान मुर्मू की हत्या के मामले में एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी नेता सत्यवान मुर्मू की हत्या के मामले में एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

पौआखाली थाना क्षेत्र की डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित काशीबाड़ी आदिवासी टोला में शनिवार को मक्के की खेत से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद आदिवासी नेता सत्यवान मुर्मू के शव मामले में रविवार को एसपी सागर कुमार पौआखाली पहुंचे और घटनास्थल का पुलिस पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है

विज्ञापन

पौआखाली.

पौआखाली थाना क्षेत्र की डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित काशीबाड़ी आदिवासी टोला में शनिवार को मक्के की खेत से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद आदिवासी नेता सत्यवान मुर्मू के शव मामले में रविवार को एसपी सागर कुमार पौआखाली पहुंचे और घटनास्थल का पुलिस पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है. मामले का कल पटाक्षेप हो सकता है, इसलिए कल सोमवार को अपने कार्यालय वेशम में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देने की बात उन्होंने कही है. इससे पहले क्राइम सीन वाले स्थल और उसके आसपास के अन्य संदिग्ध जगहों से फोरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा करने का काम कर लिया है. फोरेंसिक टीम के साथ थाने के एसआई अंगद कुमार प्रसाद और पुलिस जवान मौजूद थे. पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस घटना के उद्भेदन के काफी करीब पहुंच चुकी है एसडीपीओ टू ठाकुरगंज मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस इस मामले की घटना वाले दिन से ही जांच पड़ताल में जुटी है. चर्चा है कि इस मर्डर मिस्ट्री के पीछे जो कहानी सामने आने वाली है वो हैरान करने कर देने वाली कहानी हो सकती है. मामले के जल्द पटाक्षेप का लोगों को इंतजार है. गौरतलब हो कि मृतक सत्यवान मुर्मू अपने समाज में नेतृत्वकर्ता के तौर पे जाने जाते थे, जिन्हे लोग नेताजी भी कहकर पुकारते थे. वे गरीबी में भी आदिवासी समाज के लोगों की उत्थान के लिए उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थें उन्हे अपने समाज की काफी चिंता थी, सभी धर्म जाति के लोगों से उनका व्यवहार हमेशा से मित्रवत रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन