खाद जब्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
खाद जब्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की जी कंपनी पलसा द्वारा बीती रात्रि सीमावर्ती क्षेत्र से तस्करी कर भारत से नेपाल ले जा रहे खाद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

दिघलबैंक. भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की जी कंपनी पलसा द्वारा बीती रात्रि सीमावर्ती क्षेत्र से तस्करी कर भारत से नेपाल ले जा रहे खाद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे एआई/जीडी कैलाश दन ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र बॉर्डर पिलर संख्या 136/4 के समीप वह अन्य जवानों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे. तभी रात्रि करीब 9:30 बजे अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर साइकिल पर खाद लेकर नेपाल ले जाने की फिराक में थे. सामने एसएसबी जवानों को देखकर तस्कर साईकिल छोड़कर भाग निकले. जवानों ने खदेड़ कर उसे पकड़ा. जिसमें एक तस्कर विजय टुडू उम्र 27 वर्ष, पिता सुनील टुडू, ग्राम जलपाई, काजलमुनि किशनगंज निवासी को 12 बोरा खाद यूरिया व दो साइकिल के साथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मोहन राज वी, विनोद कुमार, दीपांकर पोद्दार रूप सिंह साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन