नैयनभीठ्ठा में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल

Updated at : 10 Mar 2026 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
नैयनभीठ्ठा में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल

नैयनभीठ्ठा में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन

अयोध्या के संत दिव्य कृष्ण बापू कर रहे कथा वाचन, 15 मार्च तक चलेगा आयोजन

किशनगंज. जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत नैयनभीठ्ठा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन आठ मार्च से शुरू हो गया है, जो 15 मार्च 2026 तक चलेगा. कथा का वाचन अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथावाचक संत दिव्य कृष्ण बापू कर रहे हैं. कथा के शुभारंभ के साथ ही पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं. मंगलवार को कथा के दौरान संत दिव्य कृष्ण बापू ने भक्त और भगवान के संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान और भक्त का संबंध अत्यंत पवित्र और अटूट होता है. सच्चे मन से की गयी भक्ति भगवान को भी अपने भक्त के सामने झुकने के लिए विवश कर देती है. उन्होंने प्रह्लाद, ध्रुव व मीरा जैसे भक्तों का उदाहरण देते हुए बताया कि सच्ची भक्ति में अपार शक्ति होती है. कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए. आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन कथा, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन