बोलती दीवारों के संग शिक्षा देने का प्रयास करता एक सरकारी विद्यालय

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 8:49 PM

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा. कनकपुर पंचायत के इस स्कूल की दीवारें. वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग अष्टम के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री को आकर्षक तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करता दिख रहा है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. विद्यालय के चहारदीवारी का सदुपयोग प्रारंभिक शिक्षा में नवाचार के रूप में कैसे किया जा सकता है इसका साक्षात्कार करवा रही हैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा. कनकपुर पंचायत के इस स्कूल की दीवारें. वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग अष्टम के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री को आकर्षक तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करता दिख रहा है. अक्षर ज्ञान से लेकर गणित, विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सामान्य ज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां बोलती दीवारें इस विद्यालय के विद्यार्थियों को खेल-खेल में देता दिख रहा है. सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि इस चारदीवारी के बाहरी हिस्सों पर आकर्षक तरीके से सड़क सुरक्षा संबंधित तथ्यों को उकेरा गया है जो न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि राह चलते ग्रामीणों में सामाजिक जागरूकता का एक बेहतरीन प्रयास दिखता है. इस बाबत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि इन बोलती दीवारों के माध्यम से बच्चे चेतना सत्र की अवधि के अलावे मध्यांतर अवधि में भी स्वयं से पढ़कर आवश्यक ज्ञान अर्जित कर सकेंगे. इनसभी ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा प्रदान करने के जो तरीके सुझाये गये हैं, पर अमल करने का यह पहला कदम है. भविष्य में कक्षा-कक्ष की दीवारों को भी ज्ञान के स्रोत के रूप में उपयोग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है . इनसभी ने कहा कि बड़े-बड़े अक्षरों में रोजाना आँखों से टकराने वाले तस्वीरें और उनमें समावेशित ज्ञान बच्चों के मन-मस्तिष्क पर गहरा व अमिट छाप छोड़ने में सफल होता है, सम्बंधित मूलमंत्र का ही अमल करने का प्रयास किया जा रहा है , वही शिक्षको के इस प्रयास को शिक्षा समिति अध्यक्ष मो इशहाक आलम ने सहराते हुए कहा की बच्चो की ये क्रिएटिविटी उन्हें भविष्य में काफी फायदे मंद साबित होगी . वही विद्यालय के नए रूप के देख आश्चर्यचकित भूदाता मरहूम मो असरारुल हक़ के पुत्र मो असफाक ने कहा की उनके पिता का सपना साकार हुआ . इधर ग्रामीण मुखिया प्रतिनिधि मो सोहेल , सरपंच प्रतिनिधि मो जाकिर आदि ने इस नये तरीके को छात्र हित में बताते हुए प्रधानध्यापक के साथ शिक्षकों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन