ePaper

सरस्वती विद्या मंदिर किशनगंज को मिली सैनिक स्कूल की मान्यता

Updated at : 29 Apr 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर किशनगंज को मिली सैनिक स्कूल की मान्यता

जिले के लिए गर्व का अवसर है कि नेपाल और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर, किशनगंज को भारत सरकार द्वारा सैनिक स्कूल के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान कर दी गई है.

विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर को सैनिक स्कूल के रूप में मिली मान्यता

किशनगंज का बढ़ेगा मान-सम्मान – डॉ जायसवाल

किशनगंज.जिले के लिए गर्व का अवसर है कि नेपाल और बांग्लादेश की सीमा पर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर, किशनगंज को भारत सरकार द्वारा सैनिक स्कूल के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान कर दी गई है. यह मान्यता न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे सीमावर्ती क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. इससे अब स्थानीय छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा सेवाओं में जाने के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक, शारीरिक और नैतिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. सैनिक स्कूल के रूप में सरस्वती विद्या मंदिर छात्रों के भीतर अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और चरित्र निर्माण जैसे गुणों का विकास करेगा. विद्यालय प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि विद्यालय आने वाले समय में सैनिक स्कूलों की उच्चतम परंपराओं का पालन करते हुए छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए श्रेष्ठ वातावरण प्रदान करेगा. इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष समारोह का आयोजन कर शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाइयाँ दी गई. समारोह में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विद्यालय को शुभकामनाए दी है. सरस्वती विद्या मंदिर मोतीबाग किशनगंज को जैसे ही भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से सैनिक स्कूल बनने का मैसेज ई मेल द्वारा प्राप्त हुआ वैसे ही समस्त विद्यालय परिवार हर्ष से झूम उठा. विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविन्द चन्द्र महंत, उत्तरपूर्व क्षेत्र के क्षेत्रिय संगठन मंत्री ख्याली राम, लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल, शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल तथा प्राचार्य नागेन्द्र कुमार तिवारी सहित समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी है.

क्या कहा मातागुजरी के रजिस्ट्रारमाता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने बधाई देते हुए कहा कि यह किशनगंज के लिए ऐतिहासिक पल है. इससे यहां के छात्र उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

क्या कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष. सूचना पाते ही विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामना संदेश सम्प्रेषित किया. उन्होनें इस कार्य के लिए समस्त समिति सदस्यों सहित प्राचार्य नागेन्द्र कुमार तिवारी एवं आचार्य बन्धु-भगिनी को दिल से धन्यवाद दिया तथा कहा कि इससे किशनगंज का मान-सम्मान बढ़ेगा, साथ ही जिलावासी इससे लाभान्वित हो सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन