संत रविदास दास जयंती पर किया पौधरोपण

Updated at : 12 Feb 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
संत रविदास दास जयंती पर किया  पौधरोपण

शहर के मझिया में बुधवार को काली संयुक्त विद्यार्थी शाखा कुमार बस्ती में संत रविदास जयंती पर पौधरोपण किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के मझिया में बुधवार को काली संयुक्त विद्यार्थी शाखा कुमार बस्ती में संत रविदास जयंती पर पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर पीपल एवं बरगद के पौधे लगाए गए. मौके पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय सह संयोजक देवदास ने बताया कि संत रविदास जी भक्ति आंदोलन के एक महान संत के तौर पर जाने जाते है. वे एक कवि, समाज सुधारक, और आध्यात्मिक व्यक्ति थे. उनका जन्म वाराणसी के पास के गांव में हुआ था. उनका जन्म माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए हर साल माघ पूर्णिमा को उनकी जयंती मनायी जाती है. उन्हें रैदास, रोहिदास, और रूहिदास के नाम से भी जाना जाता है. इस मौके पर आरएसएस के प्रांतीय अधिकारी देवदास ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि पीपल और बरगद पेड़ निरंतर प्राणवायु (आक्सीजन) विसर्जित करते हैं, जो हमारे जीवन रक्षक है. यह पेड़ देव तुल्य है और हम सब उनकी सदियों से पूजा अर्चना भी करते आ रहे हैं. इस दौरान दुलाल, रोहित, गोलू आदि स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन