संजय सिंह बने करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
संजय सिंह बने करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

संजय सिंह बने करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन

किशनगंज. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह को मनोनीत किया गया है. भागलपुर में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह ने किशनगंज निवासी संजय सिंह को मनोनयन पत्र प्रदान किया. संजय सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है. नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वे ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. वहीं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता सुशांत गोप ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सिंह को बधाई देते हुए क्षेत्रीय समाज सहित सनातन धर्म की अगुवाई और रक्षा हेतु तलवार और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन