ePaper

बूढ़ी डांगी नदी क्षेत्र पर पुल निर्माण की मांग को ले विभाग की टीम ने लिया जायजा

Updated at : 06 Jan 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
बूढ़ी डांगी नदी क्षेत्र पर पुल निर्माण की मांग को ले विभाग की टीम ने लिया जायजा

ठाकुरगंज बाईपास निर्माण के दौरान बूढ़ी डांगी नदी के अतिक्रमण का मामला उजागर होने के बाद मंगलवार को पथ निर्माण विभाग की टीम ने निर्माण स्थल का जायजा लिया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज.ठाकुरगंज बाईपास निर्माण के दौरान बूढ़ी डांगी नदी के अतिक्रमण का मामला उजागर होने के बाद मंगलवार को पथ निर्माण विभाग की टीम ने निर्माण स्थल का जायजा लिया. इस दौरान मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव से जानकारी लेते हुए कार्यपालक अभियंता शैलेश कुमार ने लोगों को आश्वस्त किया किया निर्माण कार्य से बूढ़ी डांगी नदी का जल प्रवाह अवरुद्ध नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जल प्रवाह की उचित व्यवस्था हेतु सारे कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा की जिस एलाइनमेंट पर सड़क निर्माण किया जा रहा है उसी पर सड़क निर्माण जारी रहेगा. उसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए निर्माण स्थल पर उपस्थित संवेदक कर्मी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि बाइपास सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन