पौआखाली पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
पौआखाली पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
पौआखाली. पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न मार्गों पर वाहन जांच अभियान चलाया. दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन कराने को ले थानाध्यक्ष अंकित सिंह स्वयं पुलिसबल के साथ सड़क पर उतरे व यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया. उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, नंबर प्लेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी चीजों को लेकर जागरूक किया. थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को जुर्माना लगेगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान जारी है और नियमों की अवहेलना पर जुर्माना भी लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










