भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के छह मवेशी जब्त

Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के छह मवेशी जब्त

विज्ञापन

किशनगंज. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनीं के टेढ़गाछ प्रखंड स्थित बीओपी पेकटोला में तैनात जवानों ने तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात्रि छह मवेशियों को जब्त किया. यह कार्रवाई बीओपी कमांडर एसआइ-जीडी कैलाश धन व असिस्टेंट कमांडेंट बलदेव सिंह के नेतृत्व में की गई. जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी और गश्ती अभियान के तहत बॉर्डर पिलर संख्या 154/1 के निकट एसएसबी जवानों के द्वारा नाका गश्ती की जा रही थी. इसी दौरान नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी गयी. जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी. मवेशी तस्कर अवैध रूप से मवेशियों को भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में थे. जैसे ही तस्करों की नजर जवानों की गतिविधि पर पड़ी, उन्होंने अंधेरे का लाभ उठाते हुए मक्के की के खेत के रास्ते नेपाल की ओर भागने में सफल रहे. हालांकि, जवानों ने मौके से तस्करी 06 मवेशियों को जब्त कर लिया. एसएसबी अधिकारी ने ने बताया कि सीमा पर किसी भी प्रकार की तस्करी को रोकने के लिए लगातार सघन गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. जब्त मवेशियों को आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है. एसएसबी ने स्पष्ट किया कि सीमा की सुरक्षा व तस्करी पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन