सामूहिक अवकाश पर गये राजस्व कर्मचारी

Updated:
विज्ञापन
सामूहिक अवकाश पर गये राजस्व कर्मचारी

17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया अंचल के राजस्व कर्मचारी 17 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से सामूहिक अवकाश पर चले गये हैं. राजस्व कर्मचारियों ने इसकी सूचना अंचल अधिकारी पोठिया मोहित राज को दी है. राजस्व कर्मचारी मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि पूर्व में सभी राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर 4 मार्च से अनिश्चिकालीन धरना पर थे. इस दौरान अपर मुख्य सचिव राजस्व भूमि सुधार विभाग ने संघ को यह विश्वास दिलाया था कि सरकार की ओर से राजस्व कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए सभी बिंदुओं पर कार्रवाई प्रारंभ की गयी है. इसके बाद 13 मार्च को धरना समाप्त कर दिया गया था,परंतु दो माह बीत जाने के बाद भी मांगे यथावत ही हैं उन्हें पूरा नहीं किया गया. आगे उन्होंने बताया कि ऐसे में सभी राजस्व कर्मचारियों में भारी रोष एवं असंतोष की भावना बनी हुई है. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट) कार्यकारणी के बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि सरकार की ओर से जब तक राजस्व कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगों के समर्थन में अग्रेतर कार्रवाई नहीं की जाती है. तब तक राजस्व कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. राजस्व कर्मचारियों ने गृह जिले में पदस्थापना, 2800 ग्रेड पे आदि मांग मुख्य रूप से की है. मौके पर राजस्व कर्मचारी मिथिलेश कुमार झा, अखलाक अंसारी, अमर कुमार पासवान, तारा कुमारी, महेंद्र कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन