11वीं में नामांकन के लिए कुशल युवा कार्यक्रम का निबंधन व सत्यापन जरूरी

Updated:
विज्ञापन
11वीं में नामांकन के लिए कुशल युवा कार्यक्रम का निबंधन व सत्यापन जरूरी

11वीं में नामांकन के लिए कुशल युवा कार्यक्रम का निबंधन व सत्यापन जरूरी

विज्ञापन

ठाकुरगंज. 11वीं में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम का निबंधन व सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. कुशल युवा कार्यक्रम योजना मे निबंधन के बाद ही 11वीं कक्षा मे नामांकन संभव हो पाएगा. इसके लिए अभी हाल ही में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी स्कूल प्रधानों के लिए निर्देश जारी किया है. यह निर्देश सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों-कालेजों व मदरसा के प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों व प्रधान मौलवी के नाम जारी किया गया है. इसके बाद प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने प्रखंड के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व मदरसों के हेड मौलवियों के साथ बैठक आयोजित की. बताते चले जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत इस पत्र में कहा गया है कि विकसित बिहार के सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल के अन्तर्गत कुशल युवा कार्यक्रम योजना का क्रियान्वयन जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, किशनगंज के द्वारा किया जा रहा है. कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए यह आवश्यक है कि 11वीं में नामांकन के पूर्व सभी छात्र-छात्राओं का कुशल युवा कार्यक्रम का निबंधन एवं सत्यापन का कार्य कराया जाए. इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास 10वीं का अंक प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं और एक पासपोर्ट साइज फोटो की अनिवार्यता बतायी गयी है. पत्र में उपरोक्त कागजातों की मूल एवं छाया प्रति के साथ संबंधित छात्र-छात्राओं को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में उपस्थित होने के लिए निदेशित करने का निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस पत्र में सभी प्रधानों को अपनी पुर्ण सहभागिता एवं अभिरुचि लेते हुए सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के सफल संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन