रैली निकालकर महिला हिंसा के प्रति किया जागरूक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 7:35 PM

विज्ञापन

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के तहत कोचाधामन प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कोचाधामन. सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के तहत कोचाधामन प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गयी. अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा पखवाड़ा के तहत जेंडर आधारित हिंसा पर जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रखंड परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कोचाधामन और जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया. जिसमे लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह आदि पर नारा लगाया गया और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया. रैली प्रखंड परिसर से निकल कर मुख्य मार्ग पर गयी. महिलाओं और आंगनवाड़ी सेविकाओं को महिला हिंसा, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, पोश, बाल विवाह, पीसीपीएनडीटी अधिनियम और महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाओं पर जागरूक किया गया. रैली में जिला परियोजना प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट हब से जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ,वित्तीय साक्षरता विशेषज, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यंवेक्षिका, सेविका, प्रखंड से कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन