निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने में समस्या, दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने में समस्या, दिया धरना

पोठिया प्रखंड मुख्यालय में निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने, दाखिल खारिज व परिमार्जन की समस्याओं को लेकर बुधवार को धरना दिया गया

विज्ञापन

पोठिया पोठिया प्रखंड मुख्यालय में निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने, दाखिल खारिज व परिमार्जन की समस्याओं को लेकर बुधवार को धरना दिया गया. आईएमआईएम पार्टी के जिला अध्यक्ष शम्स आगाज़ व युवा नेता इस्तियाक आलम के नेतृत्व में यह एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना में शामिल युवा नेता इस्तियाक आलम ने अंचल अधिकारियों से इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की हैं. बहुत सारे ऐसे ग्रामीण है जिनके घरों में आग लगने से दस्तावेज जल चूका है. कुछ लोग ऐसे है जो बाढ़ की चपेट में अपना सारा सामान व दस्तावेज गवा बैठे है. ऐसी स्थिति मे जल्द निवास निर्गत नहीं किया जा रहा है और विशेष गहन पुनरीक्षण में नाम जोड़ने का समय भी निकल रहा है. धरना के आयोजक एआईएमआईएम के युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट शम्स आगाज़, जिला परिषद तसीररुद्दीन, जिला अध्यक्ष नसीम अख्तर, एआईएमआईएम के पदाधिकारी ग़ुलाम मुक्तदा सहित दर्जनों शामिल युवाओं ने अंचल अधिकारियों से इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की हैं. वे चाहते हैं कि निवास प्रमाण, दाखिल खारिज और परिमार्जन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि लोगों को इन प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन