भिक्षा मांग रही महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर किया मारपीट

शहर के हलीम चौक के समीप मंगलवार को भिक्षा मांग रही एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है
किशनगंज शहर के हलीम चौक के समीप मंगलवार को भिक्षा मांग रही एक महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची व महिला को बाहर निकालकर थाना लाया गया. बताया जाता है की महिला इलाके में भिक्षा मांग रही थी. इस दौरान एक बच्चे को बिस्किट दे रही थी. तभी कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ी. लोगों ने बच्चा चोर समझ कर महिला की पिटाई कर दी और घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी. सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से निकलकर सदर थाना लाया गया।उक्त महिला पास के रामपुर की रहने वाली है. बताया जाता है कि महिला महिला भीख मांग कर अपना व परिवार का भरण पोषण करती है। मंगलवार को हलीम चौक के पास एक मोहल्ले में भीख मांगने गई थी तभी घटना घटित हुई. हालांकि महिला अपने को निर्दोष बता रही थी और बार-बार कह रही थी वह भीख मांग रही है. इन दिनों सोशल मीडिया में बच्चे चोरी को लेकर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इसके बाद से ही स्थानीय लोग बाहरी किसी महिला या पुरुष को देखने पर बच्चे चोरी का आरोपी समझने लगते हैं. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि उक्त महिला को थाना लाया गया है. महिला के परिजन को सूचना दी गई है. आगे जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




