ePaper

लौहारपट्टी रोड पर लगने वाले जाम से नहीं मिल रही राहत

Updated at : 25 Feb 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
लौहारपट्टी रोड पर लगने वाले जाम से नहीं मिल रही राहत

शहर के लोहारपट्टी रोड में लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है

विज्ञापन

किशनगंज शहर के लोहारपट्टी रोड में लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों व राहगिरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दरअसल लोहारपट्टी रोड में शहर में उक्त जगह पर सड़कों पर सब्जी मंडी लगाया जाता है. सुबह से ग्यारह बजे तक सब्जी मंडी लगाई जाती है. इस वजह से आए दिन सुबह ग्यारह बजे तक जाम की वजह से लोगो को दो चार होना पड़ता है. वाहनों को कई घंटों तक जाम में फंसा रहना पड़ता है लेकिन कोई निदान नहीं मिल पाता है. इसी सड़क से होकर कई स्कूल, गैस गोदाम के वाहन गुजरते है. साथ ही मोतीबाग व तेउसा जाना वाली महत्पूर्ण सड़क है. जाम की इस बढ़ती समस्या से लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लोगो का कहना है कि जब बगल में सब्जी मंदी है तो वहाँ बाजार के अंदर दुकान ना लगाकर रोड पर दुकान लगाई जाती है. स्थानीय लोगो ने जाम की समस्या के स्थायी निदान की मांग की है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन