राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से कार्य प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से कार्य प्रभावित

विज्ञापन

कोचाधामन. राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से आम जनों को बड़ी परेशानियों से सामना करना पड़ रहा है. लोग जमीन संबंधी व अन्य कामकाज को लेकर अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम ने बताया कि राजस्व कर्मचारी व सीओ के हड़ताल पर रहने के कारण जमीन से संबंधित सभी कार्य बाधित है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जो पदाधिकारी इनचार्ज में अंचल अधिकारी के पद पर हैं वह अपने कार्य के प्रति सजग नहीं दिख रहे हैं. पूर्व के सभी कार्य पेंडिंग तो है ही वर्तमान में हर दिन के कार्य और आवेदन लंबित होते जा रहे हैं. जिस से आम लोग परेशान हैं. उन्होंने बताया कि छात्र- छात्राओं के लिए अभी नामांकन करने का समय है सभी संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है.जाति,निवासी,आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए छात्र-छात्राएं परेशान है. सभी जरूरी दस्तावेज तैयार नहीं हुए तो छात्र- छात्राएं शिक्षण संस्थानों में नामांकन से वंचित रह जाएंगे. सात अप्रैल से ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव भी हड़ताल पर चले गए हैं. इससे जन्म- मृत्यु आदि कई अन्य कार्य पुरी तरह से ठप है. उन्होंने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन