सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदने के बाद बस को मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बस

Saraikela Accident: एनएच-33 पर रफ्तार का कहर फिर दिखा है. चांडिल के भादुडीह गांव के पास एक एलपीटी ट्रक ने पहले बाइक को अपनी चपेट में लिया और फिर सामने जा रही बस से जा टकराया. इस जबरदस्त भिड़ंत में ट्रक और बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. पढ़ें, ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन

Saraikela Accident, सरायकेला (हिमांशु गोप की रिपोर्ट): सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची मार्ग (NH-33) पर बुधवार दोपहर को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. भादुडीह गांव के समीप करीब 1:00 बजे एक तेज रफ्तार एलपीटी ट्रक ने सड़क पर चल रही एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा यहीं नहीं रुका, बाइक को रौंदने के बाद ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सामने से आ रही ‘साथी’ नामक बस से जा भिड़ा. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में करीब 6 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और चांडिल पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा एमजीएम अस्पताल भेजा गया. घायलों में ट्रक चालक राठौर राय और खलासी मो. कमालुद्दीन के अलावा बस चालक मो. माफिस भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, बस में सवार सफीना खातून और बाइक पर सवार कपाली निवासी इमरान, राजू और इतएशम कुरैशी को भी गंभीर चोटें आई हैं. सभी का इलाज जारी है.

Also Read: किसानों की लाइफलाइन होगी पांकी की अमानत नहर, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बराज किया निरीक्षण

जमशेदपुर से कुकड़ू जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, ‘साथी’ नामक बस प्रतिदिन जमशेदपुर से सवारी लेकर चांडिल होते हुए कुकड़ू के लिए चलती है. बुधवार को भी बस अपने निर्धारित समय पर यात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी भादुडीह के पास ट्रक सामने से आ रही बस को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के तुरंत बाद एनएच-33 पर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने वाहनों को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा ट्रक की तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या फिर चालक की लापरवाही के कारण.

Also Read: सिमडेगा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 28 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लोहरदगा जा रही थी खेप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola