ePaper

सिंह राशिफल 26 फरवरी 2026: आज मिल सकती है कोई सैड न्यूज, इन गलतियों से बचें

Updated at : 26 Feb 2026 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 26 Febuary 2026: आज 26 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 26 Febuary 2026: ग्रहों की स्थिति आज बहुत ही पावरफुल है क्योंकि चंद्रमा अब मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. जहां पहले से गुरु बृहस्पति मौजूद हैं. यह ‘गजकेसरी योग’ जैसा शुभ प्रभाव पैदा कर रहा है. साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु के युति पंचग्रही योग का निर्माण कर रहें हैं. जो युवाओं को करियर और सोशल मीडिया में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करेंगें. केतु सिंह राशि में हैं.आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

सिंह राशि- राशि स्वामी सूर्य का कुंभ में होना पार्टनरशिप के लिए अच्छा है पर चंद्रमा की स्थिति कीमती चीजों को संभालने की सलाह देती है. किस्मत के मामले में आज आप लकी रहेंगे. हालांकि, परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई सैड न्यूज मिल सकती है जिससे मन थोड़ा उदास होगा. अपने भाई-बहनों या बच्चों के फालतू खर्चों पर रोक लगाएं. अपनी कीमती चीजें जैसे फोन या वॉलेट संभाल कर रखें, चोरी होने का डर है.

करियर-बिजनेस: राशि स्वामी सूर्य का कुंभ में होना पार्टनरशिप बिजनेस के लिए लाभकारी है. किस्मत आज आपका साथ देगी और पुराने अटके काम पूरे होंगे. हालांकि, कुंभ का मंगल छोटे भाई-बहनों के साथ मतभेद दे सकता है. ऑफिस में अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें. डिजिटल नेटवर्किंग से आज आपको करियर का कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज का दिन मिला-जुला रहेगा. पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से मामला सुलझ जाएगा. परिवार की किसी दुखद खबर से मन उदास हो सकता है, ऐसी स्थिति में पार्टनर का साथ आपको संबल देगा. आज साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना बेहतर होगा.

हेल्थ: सेहत के लिहाज से आज का दिन सामान्य है, लेकिन रक्तचाप और दिल की धड़कन का ख्याल रखें. सूर्य और मंगल की युति आपको गुस्सा दिला सकती है, जिसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा. अपनी कीमती चीजें संभालने के तनाव से बचें, क्योंकि यह भी सिरदर्द दे सकता है. शांत संगीत सुनें और पर्याप्त पानी पिएं.

आज का राशिफल.

सावधानी: वॉलेट, फोन और जरूरी दस्तावेजों को यात्रा के दौरान संभाल कर रखें.

उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

शुभ अंक- 4.
शुभ रंग- भूरा

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 26 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola