किशगनेंज में मवेशियों से भरा कंटेनर पुलिस ने किया जब्त:तस्करी के लिए ले जार रहे थे मवेशी, चार तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 13 Feb 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
किशगनेंज में मवेशियों से भरा कंटेनर पुलिस ने किया जब्त:तस्करी के लिए ले जार रहे थे मवेशी, चार तस्कर गिरफ्तार

एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर में तस्करी कर ले जाए जा रहे 27 मवेशियों को जब्त किया है.

विज्ञापन

किशनगंज.मवेशी तस्करी के विरुद्ध किशनगंज पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर में तस्करी कर ले जाए जा रहे 27 मवेशियों को जब्त किया है. साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. सदर थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक के पास से एक कंटेनर गुजर रही थी. पुलिस टीम के द्वारा कंटेनर को रूकवाकर तलाशी ली गई जिसमें कंटेनर में 27 भैंस लोड था. जप्त मवेशी बहादुरगंज से किशनगंज की ओर लाया जाया जा रहा था. पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए एक आरोपित ने बताया कि मवेशियों को वैशाली जिले के राघोपुर से लोड किया गया था. हालांकि जप्त मवेशियों को किसके पास ले जाया जाना था यह पुलिस पूछताछ कर रही है.

पकड़े गए आरोपितों में तीन आरोपी बंगाल के वीरभूम, बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र व एक अन्य आरोपी कंटेनर चालक असम के कोकराझार गोसाईं गांव थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है. पकड़े गए आरोपियों से जब कागजात की मांग की गई. पुलिस के अनुसार कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. मवेशियों को कंटेनर में ठूंस ठूंस कर लादा गया था. मवेशियों को ठूंस ठूंस कर लोड किए जाने के कारण कुछ मवेशियों पर जख्म के निशान भी थे. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

एक दिन पूर्व भी हुई जब्ती

बीते 12 फरवरी को भी के कोचाधामन पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन अलग अलग ट्रकों में ले जाए जा रहे 104 मवेशियों के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन