पांच वर्षों से ज्यादा समय तक जमे पुलिस पदाधिकारियों का होगा तबादला

Updated:
विज्ञापन
पांच वर्षों से ज्यादा समय तक जमे पुलिस पदाधिकारियों का होगा तबादला

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल शनिवार को किशनगंज पहुंचे. एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआइजी का स्वागत किया.

विज्ञापन

डीआइजी पहुंचे किशनगंज, अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये कई निर्देश

किशनगंज.

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल शनिवार को किशनगंज पहुंचे. एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआइजी का स्वागत किया. इससे पहले पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद डीआईजी ने एसपी सागर कुमार के साथ बैठक की. जिसमें कहा गया कि पांच वर्षों से ज्यादा समय तक एक ही जिले में जमे थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में होगा. साथ एक ही रेंज में 10 वर्षों से ज्यादा समय तक पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का दूसरे रेंज में तबादला होगा. शनिवार को किशनगंज पहुंचे डीआइजी श्री मंडल ने कहा कि नियमानुसार अत्यधिक समय से एक ही जिले व रेंज में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जाएगा. इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दो गई है. ऐसे थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों की सूची बनाई जा रही है. इसमें सहायक अवर निरीक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे. डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि जिले के सिपाही स्तर के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसकी गहन समीक्षा के लिए वे यहां पहुंचे है. साथ ही साइबर थाने से जुड़े केसों की भी समीक्षा की जा रही है. साइबर थाने में जो मामले दर्ज हो रहे है उन कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जा रही है. निर्माणाधीन पुलिस लाइन को लेकर डीआइजी ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने में क्यों विलंब हो रहा है, यह देखा जा रहा है, जो संवेदक है उनसे भी वस्तु स्थिति की जानकारी ली जा रही है. डीआइजी ने पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बेहतर अनुसंधान के साथ बेहतर पुलिसिंग को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये. कांडों के निष्पादन को प्राथमिकता में लेते हुए लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया गया. सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इस दौरान एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन