जयशंकर दास की 15वीं पुण्य तिथि पर पौधरोपण

जयशंकर दास की 15वीं पुण्य तिथि पर पौधरोपण
किशनगंज. शहर के खगड़ा स्थित बाबा लोकनाथ मंदिर के संस्थापक स्वर्गीय जयशंकर दास की 15 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि किशनगंज के द्वारा पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय सह संयोजक देवदास उपस्थित रहे. प्रांतीय अधिकारी देवदास जी ने बताया कि विगत 15 वर्षों से दिवंगत समाज सेवी स्वर्गीय जयशंकर दास के पुण्यतिथि पर जिले में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होता आया है. इसी निमित्त इस आज जगह -जगह विभिन्न प्रकार के पौधा लगाया गया और दिवंगत आत्मा के कृत पर चर्चा की गयी. उनके पूण्यतिथि पर हमलोग स्वयंसेवक संग अलग -अलग जगह पर अशोक, आम, नीम, बेल, आमला के पौधे लगाए गए है. उन्होंने बताया कि समाजसेवी स्वर्गीय जयशंकर दास का 25 जून 2010 आकस्मिक निधन हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










