दो बाइकों की टक्कर में एक गंभीर रूप से घायल

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 25 Nov 2025 11:45 PM

विज्ञापन

जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोघी बरियारपुर गांव के निकट मुख्य सड़क पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया

विज्ञापन

लखीसराय.

जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोघी बरियारपुर गांव के निकट मुख्य सड़क पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक के गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक पीरीबाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी जयकांत मंडल के 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार बताया जा रहा है. इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ हरदीप बगेरिया ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. पीड़ित ने बताया दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट लगा जो घटनास्थल से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन