जमीन निबंधन के नाम पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 27 Feb 2026 8:15 PM

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के लाइन धोबी पट्टी रोड के रहने वाले पुलिस कर्मी राज रंजन ने जमीन निबंधन के नाम पर 10 लाख 10 हजार रुपए ठगी करने की प्राथमिकी गुरुवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के लाइन धोबी पट्टी रोड के रहने वाले पुलिस कर्मी राज रंजन ने जमीन निबंधन के नाम पर 10 लाख 10 हजार रुपए ठगी करने की प्राथमिकी गुरुवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है. राज रंजन नालंदा जिला बल में सिपाही के पद पर कार्यरत है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हॉस्पिटल रोड के पास सुखेन्द्र मंडल, जितेंद्र मंडल, विकास कुमार मंडल, मनोज कुमार मंडल व डोली देवी डेमार्केट शीतला मंदिर रोड निवासी से 22 लाख रुपए में एक कट्ठा जमीन बेचने की बात तय हुई जिसमें आरोपियों ने पहले दो लाख रुपए ले लिए. सितंबर 2025 में पांच लाख रुपये और मार्च 2025 में तीन लाख दस हजार रुपए जमीन रजिस्ट्री के नाम पर लिए गए और कहा गया कि जमीन रजिस्ट्री कर देंगे. कुल दस लाख दस हजार रुपए ठगी का आरोप लगाया गया है. लगातार टाल मटोल करते हुए अब तक जमीन रजिस्ट्री नहीं किया गया और कुल 10 लाख 10 हजार रुपए ठगी कर लिया गया. जब पीड़ित 15 जनवरी 2026 को उक्त जमीन पर गए तो देखा गया की किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा उक्त जमीन पर घर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. रुपए मांगने पर रुपए भी नहीं लौटाए जा रहे है. कुल पांच लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले में ठगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन