होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बीडीओं ने की लोगों से मदद की अपील

Updated:
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली को लेकर शुक्रवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी

विज्ञापन

बहादुरगंज रंगों के पर्व होली को लेकर शुक्रवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बहादुरगंज के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने की. पुलिस – प्रशासन के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति अहम रही. इससे पहले थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा पूर्व की भांति इस वर्ष भी पर्व के दौरान यहां आपसी सौहार्द , सदभाव व भाईचारगी की मिसाल दिखे. प्रशासनिक स्तर पर सभी ठोस तैयारी कर ली गयी है. जिसमें आप सबों से भी यथोचित भागीदारी की उम्मीद है. इस बीच प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए पर्व के दौरान विधि – व्यवस्था को लेकर असामाजिक तत्वों, डीजे पर बजनेवाले फूहड़ गानों, हुड़दंगियों एवं सोशल मीडिया में किसी तरह की भड़काऊ पोस्ट पर पुलिस की पैनी नज़र होगी. किसी तरह की अफवाह के सूचना मिलने पर इसे तत्काल पुलिस – प्रशासन से साझा करें. इस मौके पर बीडीओ अरुण कुमार सरदार ने विधि – व्यवस्था के मद्देनजर हरतबके के लोगों से सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि होली के दौरान हम सब एक -दूसरे की भावना व सोच के प्रति सजग बनें. पूर्व की भांति ही इस बार भी शांति व हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाने की शपथ ले. बैठक के दौरान अपर थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वशीकुर रहमान, नगर पार्षद बंटी सिन्हा, पार्षद संजय भारती, पार्षद बीरेंद्र ठाकुर, पार्षद प्रिंस आजम, जद यू के नजीरुल इस्लाम, नगर पार्षद सितुल सिन्हा, पार्षद मो ऐरूम, भाजपा नेता मुन्ना दास, पंसस रागिब जिलानी सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन