एक रात के इबादत से मिलता है ग्यारह महीनों के इबादत का सवाब

Updated at : 13 Feb 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
एक रात के इबादत से मिलता है ग्यारह महीनों के इबादत का सवाब

जिले के मुख्यालय के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्र मस्जिदों में गुरुवार की रात शब-ए-बारात का त्योहार धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. त्योहार को लेकर नौजवान व बच्चों में विशेष खुशी देखी गई.

विज्ञापन

किशनगंज.जिले के मुख्यालय के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्र मस्जिदों में गुरुवार की रात शब-ए-बारात का त्योहार धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. त्योहार को लेकर नौजवान व बच्चों में विशेष खुशी देखी गई. माना जाता है कि एक रात के इबादत से ग्यारह महीनों के इबादत का सवाब मिलता है. इस रात अल्लाह के खास फरिस्ते जिब्राइल अलैहिस्सलाम काबा सरीफ पर उतरकर पूरे दुनिया को अपने पंख से ढक लेता है. शब-ए-बारात यानी इबादत की रात, मगफिरत की रात, कुछ मांगने की रात, एक ऐसी रात, जिसमें पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल लाहो अलैह व सल्लम के दीवाने हजरत अवैस करनी रजी. की याद में मनाया जाता है. शब-ए-बारात हर साल इस्लामी कैलेंडर के अनुसार माहे शाबान की 14वीं तारीख को हदुस्तान समेत पूरे दुनिया में मनाई जाती है. इस रात में लोग मस्जिदों में जाकर सारी रात अल्लाह ताला को रजा हासिल करने के लिए नमाज, कुरान खानी कर इबादत किया करते है. रात में लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों के नाम फातिहा पढ़ते है. उनके गुनाहों की बख़्सिस के लिए दुआं मांगते है. शब-ए-बारात के 15 दिन बाद इस्लाम का पाक महीना रमजान शुरू होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन