बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने समाधान कायाकल्प केन्द्र पिपरीथान का किया दौरा

Updated:
विज्ञापन
बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने समाधान कायाकल्प केन्द्र पिपरीथान का किया दौरा

सामुदायिक स्वास्थ्य अध्ययन के तहत नवजीवन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गयागंगा बंगाल और बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने सोमवार को समाधान काया कल्प केंद्र, पिपरीथान का दौरा किया.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य अध्ययन के तहत नवजीवन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गयागंगा बंगाल और बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने सोमवार को समाधान काया कल्प केंद्र, पिपरीथान का दौरा किया. इस एक दिवसीय शैक्षिक यात्रा के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने नेचुरोपैथी और योग वेलनेस सेंटर की गतिविधियों और सुविधाओं के बारे में समाधान काया कल्प केंद्र के निदेशक डॉ एम सरजू और चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीलम वर्मा से जानकारी ली. उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा उपचारों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण दिखाए गए और विभिन्न उपचार विधियों जैसे हाइड्रोथेरेपी, मड थेरेपी, मसाज थेरेपी, डाइट थेरेपी, क्रोमोथेरेपी और थर्मोथेरेपी के बारे में जानकारी दी गई. डॉ नीलम और डॉ सरजू ने स्वास्थ्य के लिए पांच प्राकृतिक चिकित्सा सिद्धांत और प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार स्वास्थ्य के दस मौलिक नियम ���िषयों पर शैक्षिक सत्र दिए. बताते चले समाधान काया कल्प केंद्र आयुष मंत्रालय, सरकार के तत्वावधान में सेवारत एक प्राकृतिक चिकित्सा और योग वेलनेस सेंटर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन