KISHANGANJ : मॉर्निंग स्कूल में बारिश बनी परेशानी, शिक्षकों की दिनचर्या प्रभावित
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 11:48 AM (IST)
विज्ञापन

ठाकुरगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के शुरू हुई बारिश ने मॉर्निंग स्कूल की व्यवस्था पर असर डाल दिया.
विज्ञापन
ठाकुरगंज (किशनगंज ) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :
ठाकुरगंज क्षेत्र में शुक्रवार तड़के शुरू हुई बारिश ने मॉर्निंग स्कूल की व्यवस्था पर असर डाल दिया. सुबह-सुबह तेज बारिश और जलजमाव के कारण शिक्षकों एवं छात्रों को विद्यालय पहुंचने में काफी परेशानी हुई. कई शिक्षक भींगते हुए स्कूल पहुंचे, जबकि ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को कीचड़ और खराब सड़क से जूझना पड़ा. लगातार बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जिससे बाइक और साइकिल सवारों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी. मॉर्निंग स्कूल होने के कारण बच्चों को भी बारिश के बीच जल्दी घर से निकलना पड़ा. मौसम खराब रहने से स्कूलों की उपस्थिति पर भी असर देखने को मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित होती हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










