अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ले एसएसबी का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन

छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. विद्यार्थियों ने भी योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

दिघलबैंक एसएसबी वाहिनी मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 100 दिवस पूर्व विभिन्न योग कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में गुरुवार को एसएसबी की बी समवाय दिघलबैंक द्वारा अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय हड़वाडंगा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एसएसबी कार्मिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया. कार्यक्रम में विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. एसएसबी के जवानों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति अनुशासित जीवनशैली की ओर अग्रसर होता है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और कार्मिकों को योग को अपने दैनिक जीवन एवं परिवार की दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. विद्यार्थियों ने भी योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे अपनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन