स्काउट गाइड के प्रशिक्षकों की मासिक बैठक

Updated:
विज्ञापन
स्काउट गाइड के प्रशिक्षकों की मासिक बैठक

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार भारत स्काउट और गाइड मातृ मंदिर किशनगंज कार्यालय के प्रांगण में स्काउट और गाइड प्रशिक्षकों की मासिक बैठक जिला सचिव मो अबू रेहान की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार भारत स्काउट और गाइड मातृ मंदिर किशनगंज कार्यालय के प्रांगण में स्काउट और गाइड प्रशिक्षकों की मासिक बैठक जिला सचिव मो अबू रेहान की अध्यक्षता में की गयी. जहां स्काउट गाइड पार्थना के साथ बैठक की शुरुवात की गयी. वहीं बैठक में परीक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने सहित विद्यालयों का शत प्रतिशत दल पंजीयन राज्य मुख्यालय में जमा करवाने सहित अन्य कई विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. वहीं मौक़े पर जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता के द्वारा सभी प्रशिक्षकों को तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कराये जाने की बात मौक़े पर कही गयी. बैठक में मुख्य रुप से जिला सचिव मो अबू रेहान, जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता, जिला कॉउंसलर देवाशीष चटर्जी, जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह, गाइड सीमा कुमारी, अफ़रोजी प्रवीण, सोनी कुमारी, सरिता कुमारी, जूही सिन्हा सहित अन्य स्काउट और गाइड के कैडेट्स मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन