विधायक ने किया पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एनबीडी योजना अन्तर्गत देहलबाड़ी प्राइमरी स्कूल से बगलबाड़ी मिडिल स्कूल-2 तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से फीता काटकर किया
विज्ञापन
किशनगंज.
स्थानीय विधायक इजहारूल हुसैन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एनबीडी योजना अन्तर्गत देहलबाड़ी प्राइमरी स्कूल से बगलबाड़ी मिडिल स्कूल-2 तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक सड़क का शिलान्यास नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की बरसों की मांग और विकास की ओर बढ़ता एक ठोस कदम है. यह मार्ग क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित और सुलभ यातायात की सुविधा प्रदान करेगा, साथ ही क्षेत्रीय व्यापार और शिक्षा को भी गति देगा. आपकी हर परेशानी को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है.इस मौके पर किशनगंज जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इमाम अली चिन्टू , जिला कांग्रेस महासचिव अबसारूल हुसैन, दामलबाड़ी पंचायत के सरपंच इमामुद्दीन ,मास्टर सलाउद्दीन, वरिष्ठ नेता इसराइल, जहांगीरपुर पंचायत के पुर्व सरपंच प्रतिनिधि आफाक आदिल, दामलबाड़ी पंचायत के सरपंच इमामुद्दीन, खलीकुज्जामा, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो. सज्जाद हुसैन, अंजार आलम, सबदर रहमानी, मो. फारुख, पुर्व वार्ड सदस्य हकीमुद्दीन सहित सेंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सहित स्थानीय ग्रामीण एवं इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










