सड़क के कालीकरण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
सड़क के कालीकरण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

सड़क के कालीकरण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन

पहाड़कट्टा.

पोठिया प्रखंड की बुढ़नई पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से टप्पू झाड़बाड़ी से आदिवासी टोला होते हुए झाड़बाड़ी स्थित अस्पताल पीएमजीएसवाई सड़क तक डेढ़ किमी कालीकरण सड़क निर्माण कार्य का किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन ने विधिवत फीता काटकर शिलान्यास किया. यह सड़क निर्माण होने से लालबाड़ी आदिवासी टोला, गलगालिया पुल, टप्पू आदि गांवों का संपर्क झाड़बाड़ी स्थित अस्पताल से जुड़ जायेगा. वहीं आधे दर्जन से अधिक गांव टोले का संपर्क किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क से भी जुड़ जायेगा. आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्य रूप से बुढ़नई पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पासा इमाम, भोटाथाना पंचायत मुखिया मरगूब आलम, कांग्रेस जिला महासचिव अबसारूल हुसैन, कांग्रेस कार्यकर्ता मो इलियास, राज कुमार राम, पंचायत समिति सदस्य मुख्तार आलम, वार्ड सदस्य इनताब, मो तस्लीम सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष सामिल रहे. इस दौरान विधायक इजहारुल हुसैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने तीन सड़कों के निर्माण की मांग की थी. पूर्व में दो सड़क बनकर तैयार है. आज एक सड़क के निर्माण की नींव रखी गयी है. विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में अभी 66 सड़कों का निर्माण किया जाना है. जिसमें मुख्यमंत्री अवशेष से 17, यूनियन से 29 तथा विधायक मद से 20 सड़कें बनेगी. जिसका निर्माण कार्य चुनाव से पहले पूरी कर दी जाएगी. जानकारी देते हुए बताया कि इन सड़क पुल-पुलिया के अलावे दामलबाड़ी में विद्युत पावर हाउस, इलुआबाड़ी में स्टेडियम,छत्तरगाछ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय आदि योजनाएं प्रगति पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन