चिकित्सा शिविर 213 पशुओं का इलाज

Updated:
विज्ञापन
चिकित्सा  शिविर 213 पशुओं का इलाज

चिकित्सा शिविर 213 पशुओं का इलाज

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को छत्तरगाछ पंचायत के मियांबस्ती में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 18 वैज्ञानिकों ने योगदान दिया. इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ दिप्तिमयी साहू, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों को पशुचिकित्सकों के योगदान से अवगत कराना एवं पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था. 96 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी गई. इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 68 पशुपालकों के 213 पशुओं की बीमारियों का इलाज किया गया. साथ ही साथ बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों तथा खनिज तत्वों, कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन