VIP कार, VIP तस्करी, किशनगंज में लग्जरी गाड़ी से मिली भारी मात्रा में शराब, बंगाल से कनेक्शन

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. शराब की खेप पश्चिम बंगाल से बिहार लाई जा रही थी. तस्कर पुलिस की नाकेबंदी देखकर भागने लगे. पुलिस ने तस्करों की लग्जरी गाड़ी से 408 लीटर शराब जब्त की है.

विज्ञापन

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने किशनगंज के ठाकुरगंज में बंगाल से आ रही एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. यह मामला उस वक्त का है, जब बंगाल से आ रही एक तेज रफ्तार कार पुलिस चेकिंग के दौरान चकमा देकर भागने लगी. किसी तरह पुलिस ने कार का पीछा किया, लेकिन शराब तस्कर कार छोड़कर भाग गये. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

कार से 408 लीटर शराब पुलिस ने किया जब्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल से आ रही इस लग्जरी कार से 408 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है. भारी मात्रा में विदेशी शराब की यह खेप बिहार में शराबंदी होने के बावजूद गैर-कानूनी तरीके से लाया जा रहा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मक्के के खेत के रास्ते भागे शराब तस्कर

बंगाल से शराब लेकर आ रही कार के चालक ने जब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बल को देखा, तो उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी और गाड़ी मोड़कर भागने लगा. इसके बाद चेकिंग कर रहे पुलिस बल को शक हुआ और पुलिस ने कार का पीछा करना शुरु किया और ग्रामाणों को भी इसकी सूचना दी, जिसके बाद उस रास्ते पर लगभग एक किमी दूर मानिकपुर पेट्रोल पम्प पर ग्रामीणों ने कार को घेर लिया.

इस दौरान कार चालक और शराब तस्कर कार को रास्ते पर ही छोड़कर पास के मक्के के खेत के रास्ते से भाग खड़े हुए. इसके बाद ठाकुरगंज के थानाध्यक्ष मकसूद अहमद असर्फी के नेतृत्व में पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 27 जिलों में अगले 24 घंटे होगी मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

शराब तस्करी की सूचना मिलने से अलर्ट थी पुलिस

कुछ दिनों पहले ही पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बंगाल से रास्ते यहां विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में थी. पुलिस ने शराब तस्करी की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज में बंगाल से आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी थी.

शहर के जगन्नाथ मंदिर के पास बंगाल की तरफ से आ रहे वाहनों को रोक कर जांच की जा रही थी, तभी विदेशी शराब से लदा यह हुंडई क्रेटा कार तेज रफ्तार में आ रही थी, लेकिन पुलिस की नाकाबंदी देख भागने लगी. जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और फिर पुलिस ने पीछा किया.

(हर्षित कुमार)

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन