Bihar Rain Alert: बिहार के 27 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Apr 2025 2:38 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 19 अप्रैल तक बिहार के 27 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने ऐसे मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. तेज आंधी, बारिश और ठनका (वज्रपात) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. गुरुवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के गोपालगंज, सीतामढ़ी, सीवान, पूर्वी चंपारण और शिवहर जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था. यह इस मौसम का पहला रेड अलर्ट था. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह खराब मौसम 19 अप्रैल तक बना रहेगा. शुक्रवार और शनिवार को बिहार के 27 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिनमें से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम में घरों में रहने की अपील की गई है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर और शेखपुरा जिला में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चलने के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: पंजाब के प्रधान सचिव और पूर्व डीएम दिलीप कुमार की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

बिहार में एक ओर जहां बारिश और आंधी का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर गर्मी और प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं. राज्य के अलग-अलग शहरों में तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़े चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है. सबसे गर्म शहर की बात करें तो डेहरी में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक है. वहीं, गया में भी तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा पश्चिम चंपारण में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और पटना में 35.6 डिग्री दर्ज हुआ.

पूर्णिया और भागलपुर में बारिश की वजह से तापमान अपेक्षाकृत कम रहा, जहां क्रमश: 29.5 डिग्री और 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. प्रदूषण की बात करें तो पटना का AQI 129 तक पहुंच गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है, लेकिन संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है. डेहरी का AQI 144 और मुजफ्फरपुर का AQI 128 रहा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन