जिला राजद अध्यक्ष पद से कमरूल ने दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन
जिला राजद अध्यक्ष पद से कमरूल ने दिया इस्तीफा

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले राजद को किशनगंज में जोरदार झटका लगा है

विज्ञापन

किशनगंज बिहार विधानसभा चुनावों से पहले राजद को किशनगंज में जोरदार झटका लगा है. पूर्व विधायक और राजद जिलाध्यक्ष कमरूल हुदा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि फिलहाल उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है. पूर्व विधायक के समर्थकों और उनके करीबियों का कहना है कि वह जल्द ही अपने समर्थकों से सलाह मशवरा कर वे कोई निर्णय लेंगे. मालूम हो कि कमरूल हुदा राजद पार्टी को किशनगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके है. चुकी बिहार में राजद और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और किशनगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सिटिंग विधायक है. इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कमरूल का किसी पार्टी में जाना तय माना जा रहा है. कमरूल हुदा भी कई बार सार्वजनिक मंच से चुनाव लड़ने की बात कह चुके है. मालूम हो कि पूर्व वह एआईएमआईएम से चुनाव लड़ विधायक बने थे लेकिन 2020 में चुनाव हारने के बाद उनकी अनबन प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से हो गयी और उन्होंने पार्टी को अलविदा कहकर राजद का दामन थाम लिया. सूत्रों की माने को उनकी एक पार्टी से लगभग बात तय हो चुकी है और वह जल्द ही उस पार्टी के टिकट से किशनगंज विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि यह पार्टी कांग्रेस होती है या जनसुराज या फिर उनकी पुरानी पार्टी एआईएमआईएम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन