ePaper

दो बंद घरों से लाखों के आभूषण व सामानों की चोरी

Updated at : 08 May 2025 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो बंद घरों से लाखों के आभूषण व सामानों की चोरी

बहादुरगंज नप क्षेत्र के हरिनगर वार्ड सात का मामला

विज्ञापन

बहादुरगंज. चोरों ने मंगलवार की रात बहादुरगंज नप क्षेत्र के हरिनगर वार्ड नंबर 07 स्थित दो बंद पड़े घरों को अपना निशाना बनाया एवं लाखों की सोने-चांदी के बने आभूषण सहित कई कीमती सामानों को चुरा ले गये. चोरों ने घर का ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन में जुट गयी. पीड़ित गृह स्वामी संजय राय एवं ब्रिज भूषण वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने उनके बंद पड़े घरों का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया एवं घर के अंदर रखे हजारों की नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान की चोरी कर ली. चोरी की जानकारी गृहस्वामी को तब हुई जब सुबह-सुबह घर वापस आने के बाद घर का ताला टूटा हुआ पाया गया. इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची बहादुरगंज थाना की पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन