अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर होगा साबित: जमा खान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Dec 2024 7:44 PM
कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ एक भव्य समारोह में किया गया.
कोचाधामन .कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय किशनगंज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ एक भव्य समारोह में किया गया. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां, सुन्नी वक्फ बोर्ड के चैयरमेन इरशादुल्लाह, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम, कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन, राजद विधायक इजहार अश्फी, राजद विधायक अंजार नईमी, राजद विधायक सऊद असरार, अल्पसंख्यक विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेल, डीएम विशाल राज, पूर्व विधायक मुजाहिद आलम व मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद स्वागत गान गाया गया. इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि बिहार सरकार का अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय सीमांचल में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. अल्पसंख्यकों के लिए एक बड़ी सौगात है. हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए कार्य किया है. शनिवार से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में सत्र का संचालन शुरू होगा. यह जिले के लिए गौरव की बात है. ऐसा ही सौगात बिहार के अन्य जिलों में भी दी जायगी. उन्होंने कहा कि हमारे नेता ने किशनगंज में अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है. यह किशनगंज जिले के लिए बहुत बड़ी सौगात है. उन्होंने कहा कि तीन दिनों पूर्व दरभंगा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के सत्र का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही अब बिहार के अन्य जिलों में भी इस प्रकार के आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे. अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शिक्षा लेकर बच्चे -बच्चियां अपना भविष्य सवार सकती है. सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशदुल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को एक बेहतरीन तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री की सोच है की हर जिले में इस प्रकार का विद्यालय बने. जदयू के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने कहा कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का सत्र शुरू होना जिले के लिए गौरव की बात है. यहां के बच्चे अच्छे से निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. कार्यक्रम में सचिव अल्पसंख्यक विभाग मोहम्मद सोहेल, डीएम विशाल राज, अपर सचिव डाक्टर आमिर , मेजर इकबाल हैदर, कांग्रेस विधायक इजहारुल हुसैन,बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी, कोचाधामन विधायक इजहार असफ़ी, ठाकुरगंज विधायक सऊद असरार, इरशाद अली, पूर्व विधायक नौशाद आलम ने भी सभा को संबोधित किया. मौके पर वरीय जदयू नेता बुलंद अख्तर हाशमी, जदयु नगर अध्यक्ष डॉ नूर आलम, जदयु अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ आमिर मिनहाज, तलहा यूसुफ, फैजल , कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहा आदि मौजूद थे।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










