ePaper

जिला स्तरीय पर्यावरणीय एवं वन प्रबंधन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, जंगली हाथियों से क्षतिग्रस्त फसलों की शीघ्र भरपाई के निर्देश

Updated at : 29 Apr 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय पर्यावरणीय एवं वन प्रबंधन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, जंगली हाथियों से क्षतिग्रस्त फसलों की शीघ्र भरपाई के निर्देश

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), फॉरेस्ट टास्क फोर्स तथा सिंगल यूज प्लास्टिक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति (नमामि गंगे), फॉरेस्ट टास्क फोर्स तथा सिंगल यूज प्लास्टिक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में किया गया. बैठक में जिले में पर्यावरणीय संतुलन, स्वच्छता, वन्यजीव सुरक्षा एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई.

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं निर्देश इस प्रकार हैं

रमजान नदी घाट का सौंदर्यीकरण: बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल द्वारा बताया गया कि तकनीकी निविदा खोली जा चुकी है और वित्तीय निविदा की प्रक्रिया जारी है. डीएम ने निर्देशित किया कि वित्तीय निविदा शीघ्र खोली जाए एवं

अतिक्रमित भूमि को मुक्त कर रिपोर्ट दी जाए.

स्वच्छ एवं सुंदर शहर की दिशा में पहल: नगर परिषद द्वारा एमआरएफ स्थापना हेतु स्थल चिन्हन प्रक्रिया जारी है. जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में स्थल की रिपोर्ट देने को कहा.

वर्मी कम्पोस्ट योजना:

कृषि पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित 304 लक्ष्यों में से 216 किसानों को कार्य आवंटित किया गया है. शेष 88 को नोटिस देने एवं इच्छुक नए किसानों को कार्य सौंपने के साथ मजकुरी गांव में प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया.

पौधरोपण व जल छिड़काव:

आरडब्ल्यूडी के द्वारा 70,176 पौधे लगाए जा चुके हैं. डीएम ने पौधरोपण स्थल व पौधों की सूची अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन:

फरवरी में जिले के 09 अस्पतालों से कुल जैव अवशिष्ट निम्न मात्रा में प्राप्त हुए:डीएम ने निजी अस्पतालों के निरीक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन की जांच के निर्देश दिए. हरित आवरण एवं निर्माण नियमों का पालन: नगर पंचायतों द्वारा छापेमारी न किए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया. निर्माण कार्य में घेराबंदी एवं बालू परिवहन में नियमों के उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई करने को कहा गया.ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण: शिकायत प्राप्त होने पर ध्वनि यंत्र से जांच कर जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार करने के निर्देश दिए गए.

शाखुआ पेड़ों की अवैध कटाई पर सख्ती:

ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी व चुरली गांव में शाखुआ पेड़ काटकर चोरी किए जाने की सूचना पर डीएम ने अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया.जंगली हाथियों से क्षति–फसल एवं मकान क्षतिपूर्ति: संयोजक-सह-वन प्रमंडल पदाधिकारी, अररिया द्वारा बताया गया कि नेपाल सीमावर्ती प्रखंडों दिघलबैंक व ठाकुरगंज में जंगली हाथियों से फसल एवं मकान को क्षति पहुंची है. कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनमें 15 मकान एवं 40 फसल क्षति से संबंधित हैं. डीएम ने अंचल अधिकारियों को शीघ्र सत्यापन कर प्रतिवेदन वन प्रमंडल पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान किया जा सके.जिला प्रशासन किशनगंज पर्यावरण सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं जनकल्याण की दिशा में लगातार प्रतिबद्ध है. बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद किशनगंज, तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन