बहादुरगंज में प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय का उद्धाटन

Updated:
विज्ञापन
बहादुरगंज में प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय का उद्धाटन

बहादुरगंज में प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय का उद्धाटन

विज्ञापन

किशनगंज. बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया. प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष किशलय सिन्हा, उपाध्यक्ष हरिहर पासवान, सदस्य बंटी सिन्हा ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. समिति के अध्यक्ष किसलय सिन्हा ने बताया कि समिति यहां सरकारी योजनाओं के पारदर्शी संचालन में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेगी. इससे पहले प्रखंड मुख्यालय परिसर तक आनेवाले जरूरतमंद लोगों के हितों पर आधारित कार्य को समिति अपने प्राथमिकता में शामिल रखेगी. इस दौरान मुख्य रूप से 20 सूत्री सदस्य मुमताज आलम, नजीरूल इस्लाम, अनिसुर्रहमान, फिरोज आलम, अनिल कुमार, पूस लाल, कश्मीरी बेगम, मनरेगा पीओ अलेन्दु कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पीयूष चौधरी, आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, कृषि विभाग के डॉ नीरज, उत्तम सिन्हा, राजीव सिन्हा, फातमा बेगम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन