खेलों के जरिए पीढ़ियों का हुआ मिलन

Updated at : 16 Mar 2026 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
खेलों के जरिए पीढ़ियों का हुआ मिलन

खेलों के जरिए पीढ़ियों का हुआ मिलन

विज्ञापन

किशनगंज. अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सोमवार को वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीति कुमारी के निर्देशानुसार बुनियाद केंद्र में वृद्धजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नयी पीढ़ी के विद्यार्थियों में अपने परिवार के बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता व कृतज्ञता की भावना को जागृत करना था. इस अवसर पर बच्चों ने अपने दादा-दादी व नाना-नानी के प्रति विशेष आदर व्यक्त करने का संदेश दिया.

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों व बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, वाद-विवाद, पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, लूडो व रस्सा-कसी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इन प्रतियोगिताओं का विषय मुख्य रूप से परिवार में वृद्धजनों के महत्व व सामाजिक मूल्यों पर आधारित रहा. विशेष आकर्षण का केंद्र लूडो व रस्सा-कसी प्रतियोगिता रही, जिसमें बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया. इस मेल-मिलाप ने कार्यक्रम के माहौल को अत्यंत आनंदमय और प्रेरणादायक बना दिया.

सम्मान पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे, विजेताओं को मिले पुरस्कार

कार्यक्रम में मौजूद वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया व उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को सबके साथ साझा किया. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा. जिला प्रबंधक नूरी बेगम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उमाकांत मंडल, नौशाद आलम व सुमित कुमार सहित कई विभागीय कर्मी उपस्थित थे. अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाज में बुजुर्गों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन