कांडों के निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में करें पूरा: एसपी

क्राईम मीटिंग में एसपी सागर कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि कांडों के निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें.
किशनगंज. सदर थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार भवन में क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया. मंगलवार को आयोजित क्राईम मीटिंग में एसपी सागर कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि कांडों के निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें. एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की. जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्प्ष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित क्यों है. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए. शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है. समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी सागर कुमार ने कई पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत भी किया है. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजा,महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अर्रराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




