मुफ्त पानी, बिजली व शिक्षा आप की प्राथमिकता

मुफ्त पानी, बिजली व शिक्षा आप की प्राथमिकता
किशनगंज. आम आदमी पार्टी के द्वारा शनिवार को चूड़ी पट्टी स्थित कम्युनिटी हॉल में संविधान बचाओ बिहार बचावो जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी के लोगों से जनसंवाद किया. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बिहार में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो मुफ्त पानी, बिजली, शिक्षा की पहल की जायेगी. सांसद ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पहले लोग परेशान हैं. इसका विरोध करना आवश्यक है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, बिहार प्रभारी अजेश यादव, बिहार सह प्रभारी अभिनव राय, जिलाध्यक्ष मोहम्मद शकील आदि ने भी संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










