दो पक्षों के बीच मारपीट में चार लोग घायल

किशनगंज शहर के भगतटोली रोड का मामला
किशनगंज. किशनगंज शहर के भगतटोली रोड में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के तीन लोग व दूसरे पक्ष के एक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में सभी घायलों का उचित इलाज किया गया. घायल लोगों में चंदन केसरी, आशीष केसरी, टीटू शील, विनायक केसरी शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार 6 दिन पूर्व तेरापंथ भवन में शादी समारोह चल रहा था. जिसमें ये सभी लोग शादी में शामिल हुए थे. शादी समारोह के दौरान बाइक गिरा दिया गया था. छह दिन पूर्व शादी समारोह में बाइक गिरने के मामले को लेकर बुधवार को दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए थे और दोनों पक्ष के लोगों के बीच बाइक गिरने के मामले को लेकर कहासुनी होने लगी. कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. इसमें एक पक्ष के तीन लोग, वहीं दूसरे पक्ष के एक लोग घायल हो गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










