कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम एआइएमआइएम में शामिल

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम एआइएमआइएम में शामिल

कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम एआइएमआइएम में शामिल

विज्ञापन

किशनगंज. बहादुरगंज के पूर्व कांग्रेसी विधायक तौसीफ आलम एआइएमआइएम में शामिल हो गए. गुरुवार को एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी हैदराबाद में शामिल हो गए. इस दौरान एआइएमआइएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान, युवा प्रदेश अध्यक्ष आदिल हसन और बिहार महासचिव इंजीनियर इकबाल मौजूद थे. एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में शामिल होने से बहादुरगंज विधानसभा की राजनीतिक फिजा बदल चुकी है और चर्चा यह भी है कि पूर्व विधायक तौसीफ आलम एआइएमआइएम के टिकट पर वहां से चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में उनके समर्थकों में जोश काफी हाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन